लखनऊ मेट्रो
भारत देश मे जनसंख्या के मामले में सबसे बड़े राज्य का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश ने किया है |और कई प्रदेशों की राजधानी में मेट्रो का सफल संचालन के बाद अब हमारे प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो का कार्य तीव्र गति पर है |पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल में करीब आठ किलोमीटर का कार्य पूर्ण करवाकर इसका शुभारंभ कर दिया| और अभी इसका ट्रायल चल रहा है |मेट्रो के कार्य के कारण लोगो को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| जिसके कारण लोग ड्यूटी जाने में देरी हो रही है| ड्यूटी पर देर न हो उन्हें समय से पहले घर से निकलना पड़ रहा है|बच्चो को समय पर स्कूल पहुचे इसलिए समय से पहले लेकर जा रहे है लोग| पर यह हमारे भविष्य के लिए एक बेहतर और सुगम संसाधन बन कर तैयार हो रहा है मेट्रो के आने ट्रैफिक पूर्णतया सुविधा जनक हो जाएगा | और जिससे हमारे शहर में प्रदूषण नामक जहर को कम किया जा सकेगा |मेट्रो के कार्य के कारण उस रूट पर ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिससे गरीब परिवार जो फुटपात पर सब्जियों के व्यापार से अपना व अपने परिवार का पेट पल रहे थे उसमे उन्हें बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है चारबाग से हजरतगंज , आई टी चौराहा, बादशाहनगर और पालीटेक्निक चौराहो पर जाम की स्थिति बनी रहती है पर कुछ समय बाद इस रूट पर जाम जैसी कोई समस्या नही रहेगी |मेट्रो का नाम लेते ही हमे ड्राम बस का नाम याद आ जाता है |जो सबसे पहले कोलकाता में शुरू की गई थी |जो कि सफल हुआ |उसी के रूप को नए तरीके से बना कर मेट्रो तैयार की गई |उसी के कुछ समय बाद ही देश के कई शहरों में दिल्ली भोपाल मुम्बई चैन्नई इत्यदि शहरो में इसका संचालन किया गया |और अब हमारे शहर में इसका कार्य तेजी से हो रहा है और जो रुट तैयार हो गया उस पर हमारी मेट्रो बहुत ही जल्द फर्राटे भरते नजर आने वाली है
HAL के सामने मेट्रो पिलर का कार्य होता हुआ|
गाजीपुर थाने के सामने लगभग तैयार पिलर|

लेखराज के सामने मेट्रो कार्य होते हुए|
मेट्रो को अंडरग्राउंड में यही से किया जाएगा|
चारबाग मेट्रो स्टेशन के बाहर का सीन |
मेट्रो स्टेशन में जाने का रास्ता |







Comments
Post a Comment