शहरो में नगर निगम की भूमिका
भारत देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भी वैसी ही एक बात है जैसी शायद चार पांच साल पहले थी बारिश का मौसम आने को है जिसके कारण हर साल जल भराव की समस्या का सामना यह कि जनता को करना पड़ता है केंद्र सरकार ने गंदगी को लेकर मुहिम छेड़ी पर उसका प्रभाव लखनऊ शहर में कुछ ही समय दिखा|और उसके बाद फिर वैसा ही नजर आ रहा है हर साल बारिश से पहले नालो की सफाई करवाई जाती है पर उससे निकलने वाला कूड़ा वही नालो के किनारे लगा कर छोड़ देते है जिसके कारण वह कूड़ा फिर से उसी नाले में चला जाता है और वह जल निकासी सही से न होने के कारण जल भराव जैसी समस्या उतपन्न होतीं है जिससे बहुत प्रकार की बीमारिया पैदा होती है आप को जान कर हैरानी होगी की हर साल करोड़ो रूपये नगर निगम को इन नालो की सफाई में ख़र्च दिखता है पर ये नाले अपनी यथास्थित में ही रहते है इसका कारण यह है कि जब नालो को साफ किया जाता है तो उनसे निकलने वाले कूड़े को वह से हटाया नही जाता और हर साल इस पर करोड़ो का खर्च किया जाता है इसका जीता जागता उदाहरण ठाकुरगंज में नगर निगम द्बारा किया गया ये कार्य है

Comments
Post a Comment